थाईलैंड से ‘पार्सल’ में मंगाया जा रहा था हाई-टेक नशा:बुलेट पर घूमकर हाईड्रोपोनिक गांजा बेचने वाले दो तस्कर राँची पुलिस के हत्थे चढ़ा…

 

राँची।राजधानी राँची में थाइलैंड से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का राँची पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। नामकुम थाना क्षेत्र के खोजाटोली आर्मी ग्राउंड (कुटियातु चौक के पास) से नामकुम पुलिस ने छापेमारी कर थाईलैंड से पार्सल के जरिए मंगाए जा रहे बेहद महंगे ‘हाईड्रोपोनिक गांजा’ की सौदेबाजी करते दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा।

आर्मी ग्राउंड में बुलेट से पहुंचे थे नशा सौदागर
8 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी बुलेट और स्कूटी से हाईड्रोपोनिक गांजा बेचने आर्मी ग्राउंड के पास जुटने वाले हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रामीण एसपी के नियंत्रण और डीएसपी (मुख्यालय-1) के नेतृत्व में थानेदार रामनाराय सिंह ने दलबल के साथ मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने दौड़ाकर दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
​राज कुमार राम (उम्र 26 वर्ष), पिता- शिव प्रसाद, निवासी- केशवनगर रोड नं0-06, थाना- सुखदेवनगर, राँची।
​बंटी कुमार थापा (उम्र 21 वर्ष), पिता- स्व० राजू थापा, निवासी- खादगढ़ा, थाना- सुखदेवनगर, राँची (इसका पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है)।

थाईलैंड से पार्सल का नेटवर्क, जेब से निकले भारी कैश और गांजा

पकड़े गए दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर सीधे थाईलैंड से पार्सल के माध्यम से यह हाईड्रोपोनिक गांजा मंगाते थे और राँची के अलग-अलग इलाकों में महंगे दामों में बेचते थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से:
​8 जिपर प्लास्टिक पुड़िया हाईड्रोपोनिक गांजा (वजन 10.70 ग्राम),₹66,800 नगद कैश,बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर: JH01GL-4675) और ​2 स्मार्ट मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

​मामले में नामकुम थाना कांड संख्या-214/26 दर्ज कर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और गिरोह के अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।

error: Content is protected !!