सीनियर सिटीजन कार्ड का झांसा, वीडियो कॉल पर फॉर्म भरवाया और खाते से 2.43 लाख उड़ाए

 

 

राँची।राँची में साइबर ठगों ने 64 वर्षीय महिला को ‘सीनियर सिटीजन कार्ड’ बनवाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से 2.43 लाख रुपए उड़ा लिए। ठगों ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ा बताकर महिला को फोन किया और सीनियर सिटीजन कार्ड के संबंध में जानकारी देने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भरने को कहा। महिला ने जब खुद फॉर्म भरने में असमर्थता जताई तो ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए मदद करने की बात कही। इसके बाद उसे एक लिंक भेजा गया।शिकायतकर्ता के अनुसार, लिंक खोलने पर दिखाई देने वाला फॉर्म बैंक के फॉर्म जैसा था और उस पर बैंक का लोगो भी लगा हुआ था। फॉर्म में महिला का नाम, पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि तक पहले से भरी हुई थी।उसे सिर्फ ‘नेक्स्ट’ और ‘कंटिन्यू’ करने के लिए कहा गया। महिला ने जैसे ही प्रक्रिया पूरी की, अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया।

 

शिकायत के अनुसार, यह घटना 11 सितंबर की शाम करीब 5 बजे की है। हटिया इलाके की रहने वाली 64 वर्षीय सुलेखा कच्छप ने साइबर अपराध थाने में दर्ज कराए प्राथमिकी में बताया है कि उनके पास बैंक ऑफ इंडिया के नाम से फोन आया था। फोन करने वाले ने सीनियर सिटीजन कार्ड के बारे में जानकारी दी और ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए कहा।महिला ने असमर्थता जताई तो ठग ने वीडियो कॉल कर फॉर्म भरने में मदद करने की बात कही। इसके बाद वीडियो कॉल के दौरान एक लिंक भेजा गया और उस लिंक के माध्यम से कथित बैंक फॉर्म खोला गया।

महिला के अनुसार, फॉर्म देखने में पूरी तरह बैंक के फॉर्म जैसा लग रहा था।उसमें बैंक का लोगो भी था।सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि फॉर्म में महिला की कई व्यक्तिगत जानकारियां पहले से दर्ज थीं। नाम, पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी पहले से भरी होने के कारण महिला को भी फॉर्म वास्तविक लगा। ठगों ने उसे सिर्फ आगे बढ़ने के लिए ‘नेक्स्ट’ और ‘कंटिन्यू’ करने को कहा।महिला ने जैसे ही ऐसा किया, उसका मोबाइल अचानक बंद हो गया।

करीब आधे घंटे बाद जब मोबाइल दोबारा चालू हुआ तो महिला के फोन पर लगातार संदेश आने लगे।इन संदेशों से उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से रकम कट चुकी है।शिकायत में महिला ने खाते से कुल 2 लाख 43 हजार रुपए की अवैध निकासी हुई है।

error: Content is protected !!