दुष्कर्म मामला: रेलवे के उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त के घर से राँची पुलिस और सीडब्ल्यूसी ने नाबालिग लड़की को किया बरामद

राँची। पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर) के राँची स्थित परियोजना पद पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त के आवास (गेस्ट हाउस) से राँची पुलिस और CWC ने नाबालिग लड़की को बरामद किया है। नाबालिग लड़की से सीडब्ल्यूसी पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि रेलवे सुरक्षा बल के उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त मो शाकिब के आवास में काम करनेवाली 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक व मानसिक शोषण लंबे समय से किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त मो शाकिब ने अपने अंगरक्षक सह आरपीएफ जवान शंभु कुमार ठाकुर को दोषी मानते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

बिना प्राथमिकी दर्ज कराए जवान हो गया बर्खास्त:

चुटिया थाना क्षेत्र के सेरसा स्टेडियम के सामने अधिकारी अतिथि गृह में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया, हालांकि नाबालिक द्वारा चुटिया थाने में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं कराई गई थी। वही मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने आनन-फानन में आरोपी जवान को कर दिया है।

लंबे समय से हो रहा था दुष्कर्म:

आरोप है कि आरोपी जवान शंभु नाथ लम्बे समय से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था।जब मामला हद से आगे बढ़ गया तब पीड़िता ने रेलवे के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इधर जवान के बर्खास्त होने के बाद आरोपी शम्भू नाथ ने बताये की उसके ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार है. वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है।

अधिकारी संदेह के घेरे में

मिली जानकारी के अनुसार करीब चार वर्षों से रेलवे गेस्ट हाउस में ठहरे रेलवे के उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने नाबालिग लड़की को घरेलू काम के लिए रखा था। उन्होंने जिस जवान को दुष्कर्म का आरोप लगाकर बर्खास्त कर दिया है ये सवालों के घेरे में है।आखिर किस सबूत पर रेलवे अधिकारी ने जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर बर्खास्त किया है। वहीं जब लड़की ने किसी भी थाने या रेलवे अधिकारी को लिखित शिकायत नहीं कि है तो दुष्कर्म का आरोप जवान पर कैसे लगा दिया। पुलिस पुछताछ में मामला साफ होने की सम्भवना है आखिर जवान ने दुष्कर्म किया है या अधिकारी ने ही लड़की के साथ शारीरिक शोषण कर रहा था।जिसे जवान ने देख लिया हो और जवान को रास्ते से हटाने के लिए इलाज लगाकर बर्खास्त कर दिया।

राँची पुलिस करेगी अधिकारी से पूछताछ

इधर नाबालिग का बयान सीडब्ल्यूसी ले रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला दर्ज होने पर राँची पुलिस रेलवे अधिकारी से पूछताछ कर सकती है। वहीं कोर्ट में नाबालिग का बयान दर्ज होगा।

गेस्ट हाउस में अधिकारी की गतिविधि संदिग्ध

गेस्ट हाउस में कुछ लोगों से जो जानकारी मिली है। बताया गया कि अधिकारी की चाल चलन ठीक नहीं है। पिछले करीब चार वर्षों से गेस्ट हाउस में जमे हैं। वहीं गेस्ट हाउस में काम करने वाले लोगों से भी उनकी नहीं बनती है। गेस्ट हाउस में इतने दिनों से परिवार के साथ रह रहे है।वहीं इनके उप्पर कई आरोप भी लगे हैं। फिलहाल ये तो जांच का बिषय है।और आगे जांच में ही पता चलेगा कि क्या है असल मामला।