Ranchi: ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर में कंटेनर चालक की मौत, एक घायल

राँची। नामकुम थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के पलाण्डू में कंटेनर एवं ट्रेलर की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें कंटेनर का चालक प्रभुवन राय (उम्र 32 वर्ष )की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया है। मृतक प्रभुवन बिहार के वैशाली जिला के रहने वाले थे। बताया गया कि घटना रविवार की देर रात एक बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर (एनएल 1ऐई 6442) कोलकाता से राँची की ओर आ रहा था। इसी क्रम में पलाण्डू में राँची से टाटा की ओर जा रही ट्रेलर ( आरजे14 जीजे 5032) से सीधी टक्कर हो गई जिसमें कंटेनर चालक प्रभुवन केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला तब तक प्रभुवन की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं घायल एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।