Ranchi:पड़ोसी ने टांगी से मारकर की वृद्ध महिला की हत्या, बचाने आई पोती पर भी किया हमला….आरोपी को जंगल से किया गिरफ्तार…

 

राँची।जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग महिला को बचाने गई उनकी पोती भी इस हमले में बुरी तरह घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार,नगड़ी थाना अन्तर्गत चेटे कुम्भा टोली के भरत मुंडा अपने ही गांव के एक वृद्ध महिला बिर्शी मिर्धा को टांगी से काटकर कर हत्या कर दिया और उनके पोती को घायल कर दिया है।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भरत मुंडा लोधमा जंगल में जाकर छुप गया था।लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे इस्तेमाल टांगी के साथ गिफ्तार कर लिया गया।

बताया जाता है कि जब बुजुर्ग महिला की पोती अपनी दादी को बचाने गई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग महिला की 16 साल की पोती भी घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, नगड़ी थाना क्षेत्र के कुंभा टोली में एक बुजुर्ग महिला की टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी। इस हमले में बुजुर्ग महिला की पोती भी घायल हो गई।मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।