#ranchi:जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन को गुरुग्राम मेदान्ता भेजा गया,बोकारो से ट्रेन में स्पेशल बोगी से होंगे कुछ ही देर में रवाना

राँची।झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को राँची मेदान्ता से गुरुग्राम मेदान्ता में भर्ती कराने के लिए राँची से बोकारो के लिए रवाना कर दिया गया है।चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी।सोमवार को तबियत बिगड़ने पर राँची में मेदान्ता में भर्ती कराया गया था। आज उन्हे बोकारो से राजधानी एक्सप्रेस में एक विशेष बोगी लगाकर मेदान्ता गुरुग्राम भेजा जाएगा। राँची से बोकारो उन्हें एम्बुलेंस से सड़क मार्ग से ले जाया गया। झारखण्ड से डॉक्टर की एक टीम उनके साथ जा गई है। शिबू सोरेन का शुक्रवार देर रात को रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था। होम आइसोलेशन में स्थिति बिगड़ने के बाद रांची इरबा स्थित मेदांता में सोमवार को भर्ती कराया गया था। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद मेदांता गुड़गांव ले जाने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा पहले भी वही जांच होती थी, इसलिए वहां ले जाया जा रहा है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एक साल पहले भी वही उनका पूरा चेकअप हुआ था। इसलिए उन्हें वहां ले जाया जा रहा है। ताकि उनकी पूरी जांच हो सके। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी तबियत स्थिर है। वहां उनका पूरा चेकअप होगा।