राँची: जनहित सेवा ट्रस्ट ने 51 जोड़ों का कराया सामूहिक विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद और उपहार

 

राँची।राँची के धुर्वा स्थित पंच मुखी मंदिर प्रांगण में जनहित सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। सामाजिक समरसता और मानव सेवा की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किए।ट्रस्ट की अध्यक्ष रेणु देवी ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवक-युवतियों के विवाह का पुनीत कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि अब तक ट्रस्ट की ओर से करीब चार हजार शादियां कराई जा चुकी हैं और सामूहिक सहयोग से यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में न्यूज वेव झारखण्ड के मालिक सौरभ सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने नवदंपतियों को सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, समानता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।

इन लोगों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में न्यूज वेव झारखण्ड के मालिक सह समाजसेवी सौरभ सिंह के अलावे वरीय पत्रकार सह समाजसेवी धर्मेंद्र गिरी,रोहित सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग और संस्था के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।सभी अतिथियों ने नवदंपतियों को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सामूहिक विवाह समारोह पूरे क्षेत्र में सामाजिक सेवा और जनकल्याण का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

error: Content is protected !!