Ranchi:पति-पत्नी की विवाद में बलि चढ़ गई मासूम बिटिया,डेढ़ माह की बच्ची को माँ ने जिंदा जला दी,हत्यारिन माँ गिरफ्तार

राँची।जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र की घटना है।जहां पति पत्नी के विवाद में डेढ़ माह की बच्ची को माँ ने जिंदा जला दिया। घटना गुरुवार की है ,राहे प्रखंड भेलवाटीकर गांव की रहने वाली सुनीता और उसके पति भवनेश्वर महतो के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।आरोपी माँ सुनीता का आरोप है कि राँची की एक युवती के साथ उसके पति का अवैध संबंध है। जिस कारण वह ज्यादातर राँची में ही रहता था। आरोपी सुनीता इसका विरोध करती थी। कई बार इसी को लेकर दोनो के बीच झगड़ा-झंझट हुआ करता था। बीते बुधवार को भी पति के साथ इसी बात को लेकर सुनीता का झगड़ा हुआ था। उसी वक्त उसने ठान लिया कि उसकी निशानी को वह मिटा देगी। गुरुवार को सुबह करीब पौन दस बजे उसने सोई हुई अपनी दूधमुंही बच्ची को जूट के बोरे में लपेटकर घर से 150 मीटर की दूरी पर ले जाकर एक गड्ढे में रखकर लकड़ी रखकर आग लगा दी। बच्ची का शव जब आधा जल गया तो वह वहां से घर आई। इसके बाद बच्ची के लापता होने की बात कहकर हो-हल्ला करने लगी। ग्रामीणों व परिजनो को भी इसकी जानकारी दी।इधर जब पुलिस ने कड़ाई से सुनीता से पूछताछ की, तब उसने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया।

पति को लापता होने की दी जानकारी;
घटना के बाद लगभग 11.30 बजे उसने इसकी जानकारी अपने पति भुवनेश्वर को फोन के माध्यम से राँची में दी। इधर, ग्रामीणों व परिजनों ने बच्ची को खोजना शुरू किया। इसी दौरान घर से कुछ पर स्थित गड्ढे में धुआं उठते देखा गया। वहां पर जाकर सभी ने देखा, तो जला हुआ बच्ची का शव बरामद किया गया। इसके बाद तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।वहीं अनगड़ा थाने को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच और मामले की जांच की। इधर, सूचना पाकर भुवनेश्वर महतो लगभग 12.30 बजे गांव पहुंचा। बेटी का शव देखकर वह बिलखने लगा। बाद में पूरी तरह से शांत हो गया।

दिन भर घुमाती रही महिला

बेटी की हत्यारोपी माँ सुनीता ग्रामीणों व पुलिस को पूरे दिन घुमाती रही। शुरुआत में उसने बताया कि वह बड़ी बेटी खुशी को साथ लेकर गांव के कुएं में नहाने चली गई थी। इस दौरान वह दुधमुंही बच्ची को घर में ही सुलाकर गई थी। नहाकर आने के बाद वह घर में घुसकर बच्चे को खोजने का दिखावा करने लगी। बाद में उसने चिल्ला-चिल्ला करके भी लोगों के बुलाया लिया। इसके बाद सभी लोग बच्ची को खोजने निकले। अनगड़ा थाने की पुलिस के समक्ष भी उसने भी यही बात बताई। हालांकि, पुलिस को सुनीता पर पहले से ही शक था।

शाम लगभग छह बजे अनगड़ा थाने की पुलिस पुन: भेलवाटीकर गांव पहुंची और महिला से कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद उसने डीएसपी कीस्टोफर केरकेट्टा के सामने अपना जुर्म स्वीकारा। इसके बाद उसे अनगड़ा थाने लगा गया।महिला को आज जेल भेजा जाएगा।