Ranchi:पलक झपकते ही लूना सवार स्नैचर ने महिला के गले से चेन छिनतई कर फरार हो गया….घटना सीसीटीवी में कैद…

राँची। राजधानी राँची में दोपहर में 2 लाख की लूट तो शाम होते होते चेन छिनतई की भी घटना हो गई।शाम में एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली गई। लूना सवार एक झपट्टामार उच्चके ने नामकुम स्टेशन के पास जोरार के बैंक गली में शाम करीब 6 बजे घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि महिला एकता मोदी अपने घर से पास ही सब्जी खरीदने पैदल निकली थी। पीछे से एक लूना सवार पहुंचा और एकता के गले से चेन झपट लिया। इसके बाद वह तेज रफ्तार में वहां से फरार हो गया। सारी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। चेन छिनतई के बाद एकता चीखने चिल्लाने लगी। चीख सुन आसपास के लोग जुट गये।उसके बाद सूचना नामकुम पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुँची और चेन स्नैचर को पकड़ने के लिए छानबीन में जुट गयी।चेन भारी और कीमती था।