Ranchi: यूपी से भागकर आये प्रेमी जोड़े को राँची पुलिस ने कागजी प्रकिया के बाद परिजनों को सौंपा

राँची। राजधानी राँची में शनिवार को प्रेमी प्रेमिका उत्तरप्रदेश से भाग कर राँची पहुँच गए थे। प्रेमी जोड़े का पीछा करते प्रेमिका के परिजन भी राँची पहुँचकर रेलवे स्टेशन के नजदीक पटेल चौक के आसपास बीच सड़क पर हो हंगामा शुरू कर दिया था। लड़के के साथ मारपीट किया जा रहा था। मामला आगे बढ़ता देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्टेशन रोड से प्रेमी जोड़े को पुलिस सकुशल बरामद कर अपने साथ थाना ले गई थी। पुलिस द्वारा पुछ्ताछ में पता चला था कि मामला प्रेम प्रसंग का है और युवक युवती उत्तरप्रदेश से भागकर राँची आया है। उधर लड़की के परिजनों द्वारा लड़की को ले जाने के लिए थाना में काफी पैरवी लगाया था लेकिन ना युवती जाने को राजी हुई ना ही पुलिस ने जाने दिया।वहीं चुटिया थाना के पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस द्वारा परिजनों को बताया गया कि लड़का लड़की दोनों बालिग हैं, फिलहाल लड़की लड़का से अलग होना नहीं चाहती है,ऐसे युवक के परिजनों को भी सूचना दी गई है। दोनों के परिजनों से बात होने के बाद ही लड़के लड़की को परिजनों को सौंपा जाएगा।

कागजी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा गया

रविवार 30 मई को चुटिया पुलिस ने प्रेमी जोड़े के परिजनों से बातचीत कर कागजी कार्रवाई पूरी की और युवक युवती को परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस द्वारा परिजनों को हिदायत दी गई है कि युवक और युवती के साथ कुछ भी गलत न हो और जरूरत पड़ने पर फिर से थाना में उपस्थित होने को कहा गया है।

थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने कहा:

चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताये की शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि पटेल चौक के पास कुछ लोग लड़का लड़की के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर तुंरत पुलिस भेजा गया जहां से लड़का लड़की को थाना लाया गया। पूछताछ में दोनों ने प्रेम प्रसंग का मामला बताया। युवक जिसका नाम रवि चौहान, ओबरा, सोनभद्र उतरप्रदेश का रहने वाले हैं। वहीं लड़की चौपन, सोनभद्र उतरप्रदेश की रहने वाली है। दोनों बालिग है और हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते है। वहीं लड़की के पिता भी पीछा करते राँची आये हैं। इसलिए लड़के के परिजन को बुलाया गया। और दोनों परिजनों को लड़का लड़की सौंप दिया गया।

लड़का लड़की ने अनहोनी की आशंका जताया था:

मिली जानकारी अनुसार लड़का लड़की ने आशंका जताया था कि ले जाते वक्त उसके साथ कोई अनहोनी ना हो जाये। इसलिए थाना प्रभारी ने लड़का लड़की के परिजनों को बुलाकर थाना में लिखा पढ़ी के बाद ही सौंप दिया। लड़का और लड़की अलग अलग जाति के हैं। थाना में दोनों परिवार को सौंपते हुए फोटो लिया गया।