Jharkhand:दुमका पुलिस ने 17 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार,उड़ीसा से बिहार ले जा रहा था गांजा

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के दलाही चेक पोस्ट पर पुलिस ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से पुलिस को कुल 11 पैकेट में 17 किलो गांजा मिला है।सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना पर यह सफलता मिली है।गिरफ्तार लोगों में भागलपुर के पीरपैंती निवासी भारत मंडल और ओडिसा के गंजम जिला अंतर्गत ब्रम्हपुर निवासी प्रफुल्ल कुमार जैली शामिल है। इनके पास से पुलिस ने एक एम्बेसडर कार संख्या ओआर 02जे 6001 जप्त किया है। गिरफ्तार तस्कर गाड़ी के पीछे सीट में छिपा कर तस्करी कर रहे थे। छापेमारी टीम में डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार, मसलिया थाना प्रभारी इस्वर दयाल मुंडा, एसआई मनोज करमाली, गौतम कुमार, अभय कुमार शामिल है।

बिहार के भागलपुर ले जा रहा था गांजा

गिरफ्तार तस्कर भारत मंडल ने पुलिस को बताया कि ओडिसा से गांजा लाकर भागलपुर के पीरपैंती में बेचा करता है। ओडिसा के गंजम जिला के मोहना गांव में गांजा ख़रीदा था। इससे पूर्व भी कई बार ओडिसा से गांजा लाकर भागलपुर में सप्लाई कर चुका है