Jharkhand: लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से परेशान होकर ऑटो मालिक ने की खुदकुशी, बैंक की क़िस्त भी चुकाने में था असमर्थ

जामताड़ा। लॉक डाउन में लोगों को आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है।खासकर हर दिन कमाने वाले लोगों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गया है।इधर जामताड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिणबहाल गांव में एक टेंपो चालक ने अपने घर में फांसी के फंदे से झूल आत्महत्या कर लिया। घटना रविवार रात की है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

परिजनों के अनुसार, आर्थिक तंगी व लॉकडाउन की वजह से वो काफी परेशान था। टेंपो उसने क़िस्त पर लिया था और उसे भी चुकाने में असमर्थ था।मृतक की पहचान उत्तम सिंह (45) के रूप में की गई। उत्तम टेंपो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। टेंपो भी बैंक से ऋण लेकर खरीदा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि एक तो आर्थिक तंगी ऊपर से लॉकडाउन ने उत्तम का जीवन तबाह कर रखा था। परिजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से कई महीनों से परेशान रहता था।

इधर, जामताड़ा थाना के एसआई मोनिका टुडू ने कहा कि आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमाॅर्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है।