Ranchi:घुमाने के बहाने ले जाकर पहले मंदिर में शादी किया,फिर कमरे में लेकर किया जबरन दुष्कर्म,प्राथमिकी दर्ज,पुलिस जांच में जुटी है….

 

राँची।राजधानी राँची में एक चर्चित महिला से जबरन शारीरिक सम्बंध बनाने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि महिला को घुमाने के बहाने ले जाकर पहले मंदिर में शादी किया,फिर कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म। अब हवस मिटाने के बाद आरोपी पीड़िता को अपनाने से मना कर रहा है। इसे लेकर पीड़िता ने राँची के लोअर बाजार थाने में आरोपी विक्की आर्या नामक युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह कुछ महीनों से तनाव में रहने लगी थी।क्योंकि पिछले साल दिसंबर में अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी।इसलिए वह अपने पिता के साथ उनके घर में रह रही है।उसी दौरान पीड़िता के पिता के घर में विक्की आर्या अक्सर आया करता था।विक्की उसके परिवार के एक किसी सदस्य का दोस्त है। उसने पीड़िता को कहा कि वह उसके साथ घूमने फिरने के लिए बाहर चले। इससे उसका तानव दूर हो जाएगा।इसी दौरान विक्की आर्या पीड़िता को लेकर 23 अक्टूबर को देउड़ी मंदिर ले गया। वहां पूजा करने के दौरान विक्की ने पीड़िता के मांग में सिंदुर डाल दिया। विक्की ने उससे कहा कि वह उसके साथ जीवन भर रहना चाहता है।

पीड़िता ने कहा मेरे पंजरे में दर्द रहता है, फिर भी उसने जबरन किया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार,24 अक्टूबर को विक्की उसे लेकर थड़पकना स्थित एक घर में ले गया। रात को दो बजे विक्की ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता इसका विरोध करती रही कि उसे गोली लगने के बाद उसके पंजरे में काफी दर्द रहता है। इसके बाद भी विक्की ने कहा कि तुमसे मैने शादी की है। अगर तुम्हारी तबियत बिगड़ती है तो वह मेरी िजम्मेदारी होगी। यह कह वह दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान पीड़िता की तबियत बिगड़ गई।पीड़िता को चक्कर आने लगा।

अब आरोपी बता रहा है पीड़िता को चरित्रहीन

अब आरोपी विक्की आर्या पीड़िता को कह रहा है कि वह अपने घर वालों के पसंद से शादी करने जा रहा है। विक्की आर्या पीड़िता को यह भी कहने लगा है कि वह चरित्रहीन है। उसके कई लोगो के साथ संबंध रहे है इसलिए वह उसके साथ नहीं रह सकता। इसके बाद पीड़िता ने उसके विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।