9 दिन से लापता महिला का फंदे से झूलता सड़े-गले हालत में मिला शव,पति गिरफ्तार….

खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के बिचना गांव के पास बगीचा से मुरहू के बिंदा सुमलुंग निवासी अंशु सोय (23 वर्ष) का फंदे से झूलते सड़े-गले हालत में शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दी है।जानकारी के अनुसार, पोढ़ाटोली निवासी मार्शल होरो के साथ ढुकु परंपरा के अनुसार पत्नी के रूप में रह रही थी।दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ करता था।अंशु सोय कर्रा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खाना बनाने का काम करती थी।वहां से वह पिछले बुधवार से ही लापता थी। गुरुवार को उसका शव बरामद किया गया। छानबीन करने पर पुलिस को शव के पास से एक बैग मिला। जिसमें कीटनाशक, मोबाइल और अंशु सोय के दस्तावेज थे। इसके अलावा एक सुसाइड नोट भी पाया गया। जिसमें अंशु सोय ने लिखा था कि वह तीन माह की गर्भवती है।पति हमेशा उसके साथ झगड़ा करता था। जिससे तंग आकर वह आत्महत्या कर रही है।सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पति मार्शल होरो को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में जेल भेज दी।लगभग नौ दिनों से लापता होने के बाद भी पति द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराया गया था।