Ranchi:एजी कॉलोनी में चोरों का बड़ा दुस्साहस, एजी ऑफिस के अकाउंटेंट के क्वार्टर से उड़ाए 3 पर्स;जेवर-नकदी समेत 2.55 लाख की चोरी…

–डोरंडा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सुबह के वक्त जब पति-पत्नी नीचे लगा रहे थे पौधे,तभी आलमारी साफ कर गए चोर

राँची।राजधानी राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित न्यू एजी कॉलोनी में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक सरकारी क्वार्टर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने राँची में प्रधान महालेखाकार (ले एवं ह) कार्यालय में लेखाकार के पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार के घर से करीब 2,55,000 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। इस संबंध में पीड़ित डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कैसे हुई वारदात

पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार,मूल रूप से बिहार के लखीसराय के रहने वाले प्रदीप कुमार न्यू एजी कॉलोनी के टाइप-2 (टीएस 45) क्वार्टर में सपरिवार रहते हैं। वे सोमवार, 15 जून 2026 की सुबह अपने गांव लखीसराय से लौटे थे, तब घर का सारा सामान सुरक्षित था।

बुधवार को हुआ खुलासा:बुधवार (17 जून) को जब प्रदीप कुमार की पत्नी ने गैस बुकिंग के लिए गैस पासबुक खोजने के लिए आलमारी खोली,तो उनका पर्स गायब था। खोजबीन करने पर पता चला कि आलमारी में रखे महिलाओं के तीन पर्स (हरे रंग का मीडियम साइज, बादामी रंग का मीडियम साइज और काले रंग का छोटा साइज) गायब थे।

पौधे लगाने के दौरान वारदात की आशंका

पीड़िता ने बताया कि बुधवार की सुबह 7:45 से 8:00 बजे के बीच वे दोनों पति-पत्नी घर के नीचे पौधे लगा रहे थे। आशंका है कि इसी 15 मिनट के दौरान चोरों ने खुले गेट का फायदा उठाया और बेडरूम में घुसकर आलमारी से तीनों पर्स उड़ा लिए। यह भी संभावना है कि घटना 15 या 16 जून को तब हुई हो जब पत्नी छत पर या किचन में थीं।

ढाई लाख के जेवर और कीमती सामानों पर किया हाथ साफ

चोरी गए तीनों पर्सों में मिलाकर कुल 2 लाख 55 हजार रुपये का कीमती सामान था। चोरी गए सामानों में सोने का मंगलसूत्र -1,
सोने की चेन – 1, चांदी का बिछिया – 1, टाइटन कंपनी की लेडीज घड़ी – 1, नगद राशि – करीब 8,000 रुपये, अन्य जरूरी दस्तावेज गैस एजेंसी की पासबुक, घर की 3 चाबियां और कुछ अन्य सामान शामिल है।

error: Content is protected !!