Ranchi:पांच साल से फरार अपहरण के दो आरोपियों को धुर्वा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना इलाके में गलत नियत से नाबालिग का अपहरण करने के फरार दो आरोपियों को धुर्वा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार उर्फ मनोज कुमार सिंह और मनीश कुमार उर्फ मनीष कुमार सिंह शामिल है। दोनों के विरुद्ध धुर्वा थाना में 6 सितंबर 2016 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में मनोज कुमार पर नामजद व अन्य चार अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था। मामले के अनुसंधान के दौरान अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। इनके विरुद्ध बिरला नगर धुर्वा निवासी एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इस सम्बंध में धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी 5 साल फरार चल रहा था।आरोपी के खिलाफ धुर्वा थाना में मामला दर्ज हुआ था और तब से फरार था।गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है।जिसे तोरपा से गिरफ्तार किया गया है।बुधवार को दोनों आरोपी को जेल भेजा जाएगा।