जमशेदपुर:बाप-बेटा की लाश मिलने इलाके में सनसनी फैल गई,बेटे की पत्नी और उसका प्रेमी हिरासत में,हो रही पूछताछ

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है।जमशेदपुर शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर के एक मकान में शुक्रवार की सुबह बाप- बेटे की लाश बरामद की गई है। पिता का नाम 70 वर्षीय सुशील मोहंती है जबकि बेटे का नाम 40 वर्षीय राजू मोहंती है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को हत्या की आशंका है। दोनों शवों की जांच में बेटे के गले में निशान पाया गया है। दोनों लाश घर के अलग-अलग कमरे से मिली है। पुलिस ने इस मामले में मरने वाले युवक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र दोनों को शराब पीने की लत थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस कारण घर में अक्सर विवाद होता था। बेटे राजू मोहंती की पत्नी भी घर पर ही रहती है। राजू के चार बच्चे है। अब तक दोनों के मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। पारिवारिक विवाद से लेकर अनैतिक संबंध जैसे सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। घर में कोई बाहरी व्यक्ति आया या नहीं।इसकी तहकीकात की जा रही है।

इधर आशंका व्यक्त की जा रही है कि मामला मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि मृतक राजू मोहंती की पत्नी दीपा मोहंती का किरायेदार जीतेन के साथ प्रेम प्रसंग था। स्थानीय लोग आशंका जता रहे है कि इसी कारण राजू की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल दोनों की हत्या की है। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। युवक की पत्नी से पुलिस ने पूछताछ की है। पत्नी का कहना है कि दोनों की मौत कैसे हुई। उसे नहीं पता। दोनों लोग रात को खाना खा कर अलग-अलग जगहों पर सो गए थे। सुबह जब कमरे से नहीं निकले तो परिवार के लोग गए। इस दौरान दोनों की लाश दिखी। पुलिस ने युवक की पत्नी और एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक महिला का प्रेमी बताया जा रहा है।

इस सम्बंध में एसएसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया से मामला हत्या का लग रहा है। सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की का रही है। किरायेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। मौके पर फोरेंसिक जांच टीम भी पहुंची । फिंगर प्रिंट लिया गया है। टीम वहां जांच किया उसके उसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इधर स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि प्रेमी करीब 2 माह से राजू के घर पर किराए में रह रहा था। हालांकि पत्नी का कहना है कि रात में पति के साथ शराब को लेकर झगड़ा हुआ था। उसकी पति को 110 रुपए शराब के लिए दिए थे। देर रात पति शराब पीकर घर आया। खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह वह मृत मिला। जबकि ससुर दूसरी रूम में सोते थे। वह सुबह ससुर को चाय देने गई तो ससुर को मृत मिले।फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ की जा रही है।