Ranchi:बहू की हत्या के आरोप में गिरफ्तार इलाजरत 71 वर्षीय महिला की मौत,पति और बेटा जेल में बंद,पुलिस ने महिला का शव नाती को सौंपा..

राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र में विवाहिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार इलाजरत 71 वर्षीय सास ललिता देवी की इलाज़ के क्रम में मंगलवार को रिम्स में मृत्यु हो गई है।वहीं बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर नामकुम थाना पुलिस ने शव को नाती को सौंप दिया है।पुलिस के अनुसार 16 सितंबर 2022 को थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नगर रोड नम्बर 3, केतारी बगान निवासी धनजंय प्रसाद की पत्नी सरिता देवी 28 वर्ष की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी।16 सितंबर 2022 की फोटो,विवाहिता का शव ले जाती पुलिस (फाइल फोटो)

इस मामले में मामले में मृतिका की माँ ने सरिता देवी के पति,सास,ससुर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।पुलिस ने घटना के दिन ही पति धनंजय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया था।उसके बाद उसे दूसरे दिन जेल भेज दिया।वहीं ससुर विष्णुदेव प्रसाद ( 75 वर्ष) को पुलिस ने 2 दिसम्बर 2022 को गिरफ़्तार के जेल भेज दिया था।

वहीं न्यायालय के द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने 22 दिसंबर 2022 को मृतिका की बीमार सास को गिरफ्तार किया था।लेकिन महिला गम्भीर रूप से बीमार थी शारिरिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इसलिए पुलिस ने न्यायालय को गिरफ्तारी की सूचना देते हुए रिम्स में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।बुधवार को शाम में बुजुर्ग महिला का शव को महिला के नाती को सौंप दिया।परिजन शव को लेकर पैतृक गांव बिहार लेकर चला गया।