BigBreaking:झारखण्ड में तीन और कोरोना संक्रमण की पुष्टि, राज्य में 45 हुई,एक जिला में और फैला कोरोना …


राँची।झारखण्ड में सोमवार रात 8.30 बजे फिर 3 कोरोना पॉजिटीव मरीज की पुष्टि हुई।जिसमे राँची के हिंदपिड़ी से एक 14 साल का दूसरा हजारीबाग और तीसरा देवघर का है।दिन में हीं आज बोकारो में एक कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि के साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 45 पर पहुँच गई है।

जिसमे झारखण्ड में दो कोरोना पॉजिटीव की मौत हुई है।एक राँची दूसरा बोकारो..

हॉट स्पॉट राँची के हिंदपिड़ी के बाद दूसरा हॉट स्पॉट बोकारो ही है।जहां राँची में 25 मामले हैं वहीं बोकारो में 10 मामले हो गए हैं।धनबाद 2,सिमडेगा 2,कोडरमा 1,गिरिडीह 1,हजारीबाग 3,देवघर 1 है।

नोट-राँची के बरियातू में एक कोरोना मरीज को जोड़ दें तो 46 हो जाता है।बरियातू वाले मरीज की गुड़गांव मेदांता में मौत हुई थी।वहीं पर कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई थी।