Corona update@610:हजारीबाग-3,रामगढ़-1,लोहरदगा-1,कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है,आज अभीतक@16

राँची।झारखण्ड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है।हजारीबाग से 3 और रामगढ़ से 1 ,लोहरदगा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।इससे पहले सुबह राँची से 1 और इसके साथ ही जमशेदपुर में 10 केस मिला था जिसके साथ जमशेदपुर में कुल संख्या 105 हो गया है।वहीं झारखण्ड में संक्रमितों की कुल संख्या 610 हो गई है।जमशेदपुर से मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज में 9 क्‍वारंटाइन सेंटर में थे और एक टाटा अस्‍पताल में भर्ती था।

वहीं 31 मई को राँची के IIM के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।बता दें कि युवक को संदिग्ध पाए जाने पर राँची के RIMS लाया गया था।उसके बाद उसकी कोरोना सैंपल की जांच हुई थी। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया।