BREAKING@CHAIBASA:लॉकडाउन 4 के अंतिम दिन नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुआ एक जवान और एक पुलिस के एसपीओ की मौत..

चाईबासा।जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के जोनो गांव में रविवार को पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई।दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया।शहीद जवान का नाम लखिंद्र मुंडा है,जबकि गोलीबारी में पुलिस के एक SPO सुंदर महतो की भी गोली लगने से मौत हो गयी है।दोनों को सीने में गोली लगी थी।दोनों को चक्रधपुर के अस्पताल लाया गया था,जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।शहीद जवान लखिंद्र मुंडा चक्रधपुर डीएसपी का बॉडीगार्ड था।शहीद जवान लखिन्द्र मुंडा चाईबासा के झरझरा के रहने वाले थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के गांव में आने की गुप्त सूचना पुलिस को पहले ही मिली थी। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची थी. इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की. जिसके बाद नक्सली फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे. आईजी अभियान साकेत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।यहां बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार पुलिस सर्च अभियान चला रही है. इस घटना के बाद से इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है. साथ ही घटनास्थल और उसके आसपास पुलिस का सर्च अभियान जारी है।