Ranchi:सुई-धागा मांगने के बहाने घर में घुसा,नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास,आरोपी गिरफ्तार

राँची।जिले के राहे ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है।बताया गया कि गांव के ही शादी-शुदा युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।राहे थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक पातर को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि घटना 21 नवंबर की है।नाबालिग लड़की घर में अकेली थी।मौका देख कर युवक लड़की के घर पहुंच गया और सुई-धागा मांगने के बहाने लड़की को बुलाया।जब लड़की सुई-धागा निकालने अंदर गयी,तो आरोपी युवक भी पीछे -पीछे घर में घुस गया और लड़की से जबरदस्ती करने लगा।लड़की ने पूरी ताकत लगा कर विरोध किया। इसी बीच लड़की का भाई पहुंच गया। उसने बाहर से आवाज लगायी, तो आरोपी दीपक पातर डर गया और लड़की को घटना के बारे किसी से नहीं बताने की धमकी देकर भाग गया।लड़की डरी-सहमी रहने लगी तो घरवालों ने परेशानी का कारण पूछा तब जा कर उसने परिजनों को पूरी बात बतायी। जिसके बाद 26 नवंबर को मामला दर्ज कराया गया।

इस सम्बंध में बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि थाना में मामला दर्ज होते ही वह खुद घटनास्थल पर पहुंचे।पूरी जानकारी ली।छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।आगे की कार्रवाई जारी है।