Ranchi:देर शाम घर से निकली,सुबह कुआँ में मिला युवती का शव,पुलिस छानबीन में जुटी है

राँची।जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के नयाटोली इलाके में शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव कुआँ में मिला शव की पहचान चिलदाग सोसो निवासी सहजनाथ मुंडा की पुत्री 18 वर्षीय बबीता कुमारी के रुप में हुई है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।मृतिका के परिजनों ने बताया कि बबीता की शादी की बात चल रही थी। कुछ दिन पहले उसका छेका हुआ था। गुरुवार शाम को अचानक वह घर से लापता हो गई थी। परिजन रात भर उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन कहीं उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। सुबह शव मिलने की सूचना मिली।इधर अनगड़ा थाना प्रभारी ने मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्ट की रिपोर्ट आ जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या या हत्या दोनों पर जांच की जा रही है।