Ranchi:जमीन विवाद में एक व्यक्ति को मारी गोली,रिम्स में भर्ती,पुलिस छानबीन में जुटी है

राँची।राजधानी राँची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब करीब 8 बजे सुबोध महतो नाम के एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना की सूचना जगरनाथपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सुबोध को रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटना अपर हटिया के कोइरी मुहल्ला में हुई।बताया जा रहा है कि हटिया में जमीन विवाद में सुबोध को गोली मारने की जानकारी पुलिस को मिली है। बताया जा रहा है गोली पीठ में मारी है आरपार हो गया है। घटना स्थल पर सिटी एसपी सौरभ ,सिटी डीएसपी दीपक कुमार,साइबर डीएसपी यशोधरा, ट्रैफिक डीएसपी जीतवाहन उरांव सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुँचे हैं।छानबीन जारी है।