राँची में बारिश का कहर: पार्किंग से सीधे गहरे गड्ढे में गिरीं कारें,टला बड़ा हादसा

 

राँची।राजधानी राँची में रविवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। करीब डेढ़ घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश के बीच मेन रोड स्थित राज अस्पताल के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां निर्माणाधीन भवन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे के किनारे की जमीन अचानक धंस गई, जिससे वहां खड़ी कई कारें भरभराकर गड्ढे में जा गिरीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार हो रही भारी बारिश के कारण निर्माण स्थल के आसपास की मिट्टी पूरी तरह कमजोर हो गई थी। पानी के दबाव और बहाव से जमीन का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। देखते ही देखते पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां संतुलन खोकर गहरे गड्ढे में समा गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय किसी भी वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि उस वक्त गाड़ियों में चालक या यात्री बैठे होते, तो यह घटना बड़े जानलेवा हादसे में बदल सकती थी। हालांकि, गड्ढे में गिरने से वाहनों को भारी क्षति पहुंची है।

वहीं,लगातार बारिश के कारण मेन रोड समेत राँची के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

error: Content is protected !!