Ranchi:ड्रामा बार से लौट रहे युवक का अपहरण, हिंदपीढ़ी ले जाकर रॉड-डंडों से बेरहमी से पीटा,51,700 रुपये लूटे…

-ड्रामा बार से लौटते वक्त 10-12 युवकों ने किया किडनैप, हिंदपीढ़ी ले जाकर लोहे के रॉड-डंडे से हमला,जान से मारने की धमकी

राँची।राजधानी राँची में एक युवक के अपहरण और बेरहमी से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।घटना लालपुर थाना क्षेत्र की है, जहां सौरभ कुमार सिंह नामक युवक को आधी रात के बाद अगवा कर उसकी जमकर पिटाई की गई और उससे नगदी भी लूट ली गई।पीड़ित सौरभ सिंह ने लालपुर थाना में चार के विरुद्ध नामजद व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।दिए आवेदन में बताया कि 14 जून की सुबह करीब 3:30 बजे वह ड्रामा बार से अपने अपार्टमेंट लौट रहा था। इसी दौरान हिंदपीढ़ी निवासी शाहिल उर्फ शोहेल अपने 10-12 साथियों के साथ उसे जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाड़ी के अंदर ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सभी आरोपी उसे हिंदपीढ़ी ले गए, जहां पहले से मौजूद कमरान, लक्की, सेकी समेत 20-25 अन्य युवकों ने लोहे के रॉड, डंडे, हॉकी स्टिक और चेन से उस पर हमला कर दिया।इस हमले में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर, चेहरे व शरीर पर कई चोटें आईं।

 

पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके भाई के बार का करीब 51,700 रुपये भी छीन लिया। साथ ही उसे धमकी दी गई कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।घटना के बाद आरोपियों ने सौरभ को डंगराटोली चौक के पास छोड़ दिया।फिलहाल पीड़ित ने मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कारवाई की मांग की है।व्हीनज़ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!