राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखण्ड दौरा: मुख्य सचिव,डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने खूंटी में तैयारियों का लिया जायजा…

राँची। 15 नवंबर को झारखण्ड स्थापना दिवस है।स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखण्ड आ रही है।राष्ट्रपति दो दिवसीय झारखण्ड दौरे पर रहेंगी।राष्ट्रपति खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर खूंटी में तैयारियां चल रही है। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह,डीजीपी नीरज सिन्हा,राँची जोनल आईजी,आईजी अभियान, डीआईजी समेत कई अधिकारी खूंटी पहुंचे।खूंटी के बिरसा कॉलेज परिसर के फुटबॉल मैदान में राष्ट्रपति का कार्यक्रम होना है। जिसको लेकर अधिकारियों ने बिरसा कॉलेज परिसर का जायजा लिया।इसके बाद मुख्य सचिव और डीजीपी समेत पूरा महकमा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू के लिए रवाना हो गये हैं।