जमशेदपुर:कोर्ट हाजत से दो कैदी भागने के मामले में एसएसपी ने हाजत इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में शुक्रवार को कोर्ट के हाजत से 2 कैदियों के फरार होने के मामले में एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने सख्त कार्रवाई की है।इस मामला में शनिवार को कोर्ट हाजत के इंचार्ज समेत 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें हाजत इंचार्ज नरेश कुमार सिंह,एएसआई संजीव कुमार और ललन मिश्रा शामिल हैं।वहीं अब तक कोर्ट से फरार कैदियों के बारे में पुलिस को कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।एसएसपी ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।बता दें शुक्रवार को जमशेदपुर न्यायालय में पेशी के लिए लाए गए कैदी अमन लाल और सोनू यादव फरार हो गए। इस मामले में सीतारामडेरा थाने के हाजत इंचार्ज नरेश कुमार सिंह के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस फरार कैदियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।दोनों कैदी कोर्ट हाजत का वेंटिलेटर तोड़ भाग गए थे।दोनों कदमा थाना क्षेत्र में बाइक लूट करने के प्रयास में पुलिस ने अमन लाल और सोनू यादव को गिरफ्तार कर 27 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा था। दोनों को साकची जेल में रखा गया था। शुक्रवार को एसडीजेएम कोर्ट में दोनों को पेशी होनी थी। पेशी होने के पहले हो दोनों ने हाजत का वेंटिलेटर तोड़ा।मालखाना के पीछे से बहने वाली नाली से होते हुए फरार हो गए।