Ranchi:महिला अधिवक्ता के साथ किया था दुष्कर्म,विराेध की ताे युवक ने शादी का किया था वादा,अब इंकार किया ताे प्राथमिकी दर्ज,आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है पुलिस..

राँची।राजधानी राँची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अधिवक्ता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि महिला के साथ जब युवक ने दुष्कर्म किया तो महिला ने विरोध किया तो युवक ने शादी करने का वादा किया था। हालांकि कुछ माह बीत जाने के बाद आरोपी युवक शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद पीड़िता ने बीते रविवार काे प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपी युवक के अलावा उसके भाई और माता-पिता पर भी गाली-गलाैज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाई है। आरोपी युवक का नाम चंदन कुमार है अाैर वह पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित विकास नगर का रहने वाला है। वहीं आराेपी के भाई रूपेश और माता-पिता काे भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376/354/323/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि आरोपी चंदन कुमार का पीड़िता से परिचय था। इसी दाैरान कुछ माह पहले आरोपी ने पीड़िता काे अकेला देख दुष्कर्म किया था। पीड़िता जब विराेध की थी ताे वह शादी करने का वादा किया था और इसके बाद से लगातार वह शारीरिक संबंध बना रहा था। पीड़ित जब भी शादी करने की बात कहती, वह टाल-मटाेल कर देता था। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आराेपियाें काे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।