राजधानी की चुटिया थाना की पुलिस ने एक युवक को 200 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार

राँची। राजधानी रांची के चुटिया थाने की पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गुड्डू राम चुटिया महादेव टोली का रहने वाला है।आरोपी गुड्डू महादेव टोली में गांजा बेच रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर गुड्डू को महादेव टोली से पकड़ा। उसके पास से 200 ग्राम गांजा मिला है। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।

बता दें कि डीजीपी के आदेश के बाद राँची पुलिस ने नशा के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस लगातार अलग-अलग इलाकों से अवैध देसी शराब, अफीम, गांजा बरामद कर रही है। कोतवाली पुलिस की ओर से पुरानी राची, जालान लोड, हरमू पुल, चडरी आदि इलाके में अभियान चलाया गया है। बता दें कि ओडिशा-झारखंड पूरे देश में नशे के कारोबार का कॉरिडोर बना हुआ है। झारखंड से होकर ही अफीम व गाजा देश के दूसरे हिस्सों, खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली-मुंबई तक पहुंच रहा है। इसका पर्दाफाश नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छानबीन में भी हो चुका है। राज्य में अब तक दर्जनभर से अधिक स्थानों से बरामद गांजा का ओडिशा कनेक्शन मिल चुका है।

अफीम की खेती और तस्करी के लिए कुख्यात रहा है इलाका :

अफीम की खेती और इसकी तस्करी को लेकर झारखण्ड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र हमेशा से बदनाम रहे हैं।राँची,सरायकेला-खरसावा, खूंटी, चतरा, लातेहार जिले में सबसे अधिक अफीम की खेती के सबूत मिलते रहे हैं। एनसीबी के उप निदेशक (अभियान) केपीएस मल्होत्रा के अनुसार गाजा-अफीम के तस्कर नक्सल क्षेत्र का फायदा उठाकर यह धंधा कर रहे हैं। नक्सल क्षेत्रों में अफीम की फसलें इन दिनों तैयार हो गई हैं और इसकी तस्करी हो रही है।