Jharkhand:दुमका में दिनदहाड़े महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पुष्पा हिम्मतसिंगका हत्या का मुख्य आरोपी ने कोलकाता में किया सरेंडर..

दुमका।कांग्रेस कार्यकर्ता पुष्पा हिम्मतसिंगका हत्या का मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है।मुख्य आरोपी रॉकी हिम्मतसिंगका ने रविवार को कोलकाता के सिटी लेक थाना में सरेंडर कर दिया है।गौरतलब है शनिवार को एक स्टेशनरी दुकान को संचालित करने वाली महिला पुष्पा को सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

सीएम ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने का दिया था निर्देश:-

दुमका बाजार में गोली मारकर महिला की हत्या के मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया था. इस संबंध में मुख्यमंत्री ने दुमका के उपायुक्त को मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और इसकी सूचना सीएमओ ऑफिस को देने का निर्देश दिया था. बता दें कि मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि दुमका में बक्सा दुकान चलाने वाली महिला पुष्पा को अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया गया था. घायलावस्था में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

गोली मारकर फरार हो गया था आरोपी:-

मृतका के पति ने बताया कि रॉकी अक्सर गोली मारने की धमकी देता था।इसकी जानकारी उन्होंने थाना को भी दी थी।इसी बीच शनिवार को रॉकी पिस्टल लेकर आया और पुष्पा के सिर में गोली मार भाग निकला।