रामगढ़:जंगल में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव,पुलिस छानबीन में जुटी है

रामगढ़।झारखण्ड में रामगढ़ जिले में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। मामला मांडू प्रखंड के कुजू दक्षिणी पंचायत के भुचुंगडीह जंगल का है। शनिवार की सुबह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने प्लास्टिक के पट्टे के सहारे पेड़ से लटक रही युवक की लाश को नीचे उतारा। युवक की पहचान मुरपा अगरिया टोला निवासी पुनीत अगरिया(32) पिता कैलाश अगरिया के रूप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार पुनीत अगरिया शुक्रवार की सुबह घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से पुनीत को खोजने की बहुत कोशिश की। उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह जंगल में गए कुछ ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से लटकते हुए देखा। इसकी सूचना तत्काल बोंगाबार वार्ड पार्षद हेमनी देवी को दी। हेमनी देवी ने घटनास्थल स्थल पहुंचकर कुजू ओपी पुलिस को सूचित किया।इसके बाद ओपी पुलिस मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान कर परिवार के लोगों को जानकारी दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक युवक के मौत के कारणों के बारे में पुलिस कुछ नहीं बता रही। घटना के बारे में पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है।

error: Content is protected !!