राँची नगर निगम के साथ साथ धनबाद नगर निगम के कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस और डोरंडा थाना राँची में एसीबी की छापेमारी

रांची: रांची और धनबाद में कई जगहों पर बुधवार को एसीबी की टीम छापेमारी कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम के द्वारा रांची नगर निगम कार्यालय, धनबाद नगर निगम कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस रांची तथा डोरंडा थाना पर छापामारी की जा रही है और वहां होने वाले क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जांच की जा रही है.

भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद कार्रवाई

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद एसीबी के डीजी के आदेश पर एसीबी की टीम के द्वारा एक साथ रांची नगर निगम कार्यालय, धनबाद नगर निगम कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस रांची तथा डोरंडा थाना पर छापामारी की जा रही है। एसीबी ने बड़े अधिकारी सभी जगहों पर कागजातों की जांच कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक एसीबी की छापेमारी सभी जगहों पर जारी है। एसीबी की टीम के द्वारा धनबाद और रांची में कई जगह पर की जा रही छापेमारी को लेकर एसीबी के अधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। इस मामले में एसीबी के अधिकारी से बात करने पर उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी देने से साफ तौर पर इंकार कर दिया और कहा कि जांच चल रही है इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।