एनोस एक्का के भ्रष्टाचार के खेल, पूरे परिवार को पहुँचा दिए जेल।

राँची। झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को आय से अधिक संपत्ति मामले में परिवार के सभी सात सदस्यों के साथ सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत में मंगलवार को आए फैसले में इन सभी आरोपियों को 7-7 साल की सजा और 50-50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि न देने पर सभी को एक वर्ष अदद सजा जेल में बितानी होगी। झारखण्ड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का पर लगभग 16.82 करोड़ रुपए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला है। इस मामले में एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का, भाई गिदियोन एक्का, रिश्तेदार रोशन मिंज, दीपक लकड़ा, जयकांत बाड़ा और इब्राहिम एक्का को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया। साथ ही अदालत ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का की सभी सम्पतियों को अटैच करने का भी आदेश दिया है।

मधु कोड़ा सरकार में मंत्री थे

रांची में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एके मिश्र की कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया। पूर्व मंत्री एनोस एक्का के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामले की सुनवाई चल रही थी। पूर्व मंत्री को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी आरोपी बनाया गया है। एक्का 2006 से 2008 तक मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रहे थे। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए उनके खिलाफ 2009 में राज्य सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज की गई थी। झारखंड हाई कोर्ट के दिशा-निर्देश पर बाद में मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था।

हाई कोर्ट ने मामले को सीबीआई को सौंपा था

देवघर के रहने वाले विनोद ने सतर्कता विभाग में एक्का के खिलाफ मामला दर्ज किया था. एनोस एक्का उस वक्त ग्रामीण विकास मंत्री थे। बाद में इस मामले में जनहित याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर हाई कोर्ट ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया। आय से अधिक संपत्ति मामले में एनोस एक्का के अलावा उनके परिवार के 6 सदस्यों को भी दोषी करार दिया गया है।

हत्या में मामले में मिल चुकी आजीवन कारावास

2005 और 2008 के बीच के सरकारों में एक्का मंत्री थे। एक्का को पारा शिक्षक के किडनैपिंग और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की भी सजा मिल चुकी है। मनोज कुमार नाम के एक पारा शिक्षक के अपहरण में एक्का को गिरफ्तार किया गया था। बाद में मनोज कुमार का शव बरामद हुआ था। इस मामले में झारखंड पुलिस ने 27 नवंबर 2014 को एक्का को सिमडेगा जिले के ठाकुरटोली से गिरफ्तार किया था।

https://www.facebook.com/jhnewsrnc/