गुमला:डायन-बिसाही बताकर महिला को गांव से निकालने की थी तैयारी,पुलिस ने रोका

गुमला।जिले में डायन-बिसाही बताकर महिला को गांव से निकालने का था प्लान, पुलिस ने इसे विफल कर दिया।यह मामला जिले के घाघरा थाना की
सेहल पंचायत के गोरियाडीह गांव की है।जहां पुलिस की पहल पर डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास को रोका गया।साथ ही पीड़ित महिला को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। गांव के लोग एक महिला को डायन-बिसाही का आरोप लगाकर उसका बाल छीलकर उसे गांव से भगाने की योजना बना रहे थे। इससे पहले इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने गांव आकर लोगों को डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास को लेकर जागरूक किया।

डायन बता गांव से निकालने की बना रहे थे योजना

जानकारी के अनुसार प्रखंड की सेहल पंचायत के गोरियाडीह गांव की एक महिला पर गांव के कुछ लोग डायन बिसाही का आरोप लगा रहे थे।धीरे-धीरे पूरा गांव उस महिला को डायन कहने लगा। छोटे बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग भी महिला को डायन बिसाही की नजर से देखने लगे। गांव के कुछ लोग महिला का बाल छीलकर चुना टीका लगाकर गांव से निकालने की योजना बना रहे थे।सूचना के बाद पुलिस तत्काल गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक की और ऐसे कार्य करने से रोका गया।