जमशेदपुर:धोखे से की दूसरी शादी,दूसरी पत्नी ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराई

जमशेदपुर।जमशेदपुर के मानगो जवाहर नगर निवासी एक महिला ने अपने ही पति पर पहली पत्नी के रहते धोखे से दूसरी शादी करना,यौन शोषण करना और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करायी है। महिला ने पति के अलावा ससुराल पक्ष के चार अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है।पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया है कि उसकी शादी एग्रिको निवासी युवक से हुई थी।शादी के बाद वह गर्भवती हो गई तो ससुराल वालों ने गर्भपात करवा दिया।बाद में उसे जानकारी हुई कि उसके पति ने पहले से ही शादी कर रखी थी। जानकारी मिलने पर वह अपने मायके वापस आ गई।इधर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।