पाकुड़ में दो सगे भाइयों की हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो महिला सहित 11आरोपियों को किया गिरफ्तार,जमीन विवाद में हुई थी हत्या…..और 29 नामजद आरोपी की तलाश जारी…

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में दो सगे भाईयों देवीधन मुर्मू और वकिल मुर्मू की जघन्य हत्या के मामले में शामिल 11 आरोपियों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।इस मामले में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दोहरे हत्या मामले में दर्ज कांड संख्या 98/23 के प्राथमिक अभियुक्त कालीदास सोरेन,प्रधान सोरेन,ताहा सोरेन, रमेश सोरेन,रामजी सोरेन, इश्वर सोरेन, लीलु सोरेन, सोहेन हेंब्रम, बीपी सिंह सोरेन, बाले किस्कू और सोना मरांडी उर्फ चिन्नी को गिरफ्तार किया गया है।बताया कि सभी हत्यारोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से नौ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि हत्या के इस मामले में 40 नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं।जिनमें से 11 की गिरफ्तारी हो गई है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

बता दें जमीन विवाद को लेकर शनिवार को लाठी-डंडा और धारदार हथियार से देवीधन मुर्मू और वकील मुर्मू पर जानलेवा हमला किया गया था।घटना में शामिल आरोपियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले से घटना स्थल पर ही देवीधन और वकिल मुर्मू ने दम तोड़ दिया था।जबकि दो अन्य लोग किसी तरह जान बचाकर भाग गए थे।इस घटना को लेकर मृतकों के पिता ने महेशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।