Ranchi:पत्थर कारोबारियों के लिए आफत बना पीएलएफआई का एरिया कमांडर गिरफ्तार, आगजनी कर फैलायी थी दहशत ….

राँची।पत्थर कारोबारी के लिए मुशीबत बन चुके पीएलएफआई के कुख्यात एरिया कमांडर सूरज महतो उर्फ सूरज गोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सूरज के पास से एक उम्दा किस्म के पिस्टल सहित नक्सली पर्चे भी बरामद किए गए हैं।राँची जिले में कई पत्थर कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले, रंगदारी नहीं देने पर स्टोन माइंस में आग लगा देने की कई घटनाओं में शामिल रहे पीएलएफआई के एरिया कमांडर सूरज महतो को पिठोरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूरज महतो की गिरफ्तारी पिठोरिया थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव से की गयी है।

पुलिस के अनुसार हाल के दिनों में राँची के कांके और पिठोरिया इलाके में स्टोन माइंस संचालकों को पीएलएफआई के जोनल कमांडर कृष्ण यादव के निर्देश पर सूरज महतो लगातार रंगदारी की डिमांड कर रहा था।रंगदारी नहीं देने पर पिछले महीने पिठोरिया के सांगा स्थित एक स्टोन माइंस में सूरज और कृष्ण यादव के द्वारा आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया गया था।

आगजनी की घटना के बाद राँची पुलिस के द्वारा लगातार सूरज और कृष्णा यादव को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। पिछले सप्ताह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में सूरज बाल बाल बच गया था। इसी बीच टेक्निकल सेल और मानवीय सूचना की मदद से जानकारी मिली कि सूरज पिठोरिया थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव में आया हुआ है।जिसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार सूरज यादव के पास से एक लोडेड पिस्तौल, 02 मैगजीन, 10 कारतूस, मोबाइल और नक्सली पर्चा बरामद किया गया है।

गिरफ्तार सूरज को वर्ष 2009 से ही पीएलएफआई संगठन का सक्रिय सदस्य रहा है।राँची के पिठोरिया के अलावा वह चान्हो और चतरा जिले के कई थानों में घटित नक्सली कांडों में भी शामिल रहा है।गिरफ्तार सूरज ने पुलिस के पूछताछ में यह बताया है कि संगठन के लोग अब मोबाइल का प्रयोग नहीं करते हैं. बल्कि वह जंगी एप के माध्यम से बातचीत करते हैं ताकि उनका लोकेशन पुलिस को पता ना चल सके। जंगी एप के मदद से ही संगठन के द्वारा कारोबारियों से रंगदारी की मांग की जाती है।