हाईवा ट्रक चोरी मामले में आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार:हजारीबाग पुलिस ने ट्रक और कार किया बरामद, गिरोह झारखण्ड, बिहार, ओडिशा और छतीसगढ़ से करते थे वाहनों की चोरी….

l

हजारीबाग।झारखण्ड में हजारीबाग पुलिस ने ट्रक व कार चोरी करने के चार आरोपियों को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल किया है। यह जानकारी एसपी अरविंद कुमार सिंह ने दी। 26 मार्च की रात बड़कागांव थाना के 14 माईल बरवाडीह के पास से एक हाईवा ट्रक (JH 02 AY 9338) की चोरी कर ली गई थी। यह हाइवा संतोष कुमार यादव की थी। उसने बड़कागांव थाने में मामला दर्ज कराया था। जांच के क्रम में मिली सूचना के आधार पर बड़कागांव एसडीपीओ के नेतृत्व छापेमारी दल बनाया गया। इसी दल ने छह लोगों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में पदमा थाना क्षेत्र के बिनय कुमार पासवान,दारू थाना क्षेत्र के जरगा निवासी श्रवन कुमार,टाटी झरिया थाना क्षेत्र के झारपो निवासी विकास कुमार,दारू गांव के संतोष महतो,चतरा के राजपुर थाना क्षेत्र के बिनय कुमार राणा,पलामू जिला के हरिहरगंज थाना के मो रफीक अंसारी शामिल है।पूछताछ के दौरान इन सभी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि ये लोग झारखण्ड, बिहार, ओडिशा तथा छतीसगढ़ से वाहनों चोरी कर दूसरे राज्यों में ले जाकर बेच देते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी हुआ एक हाईवा ट्रक, चोरी में प्रयुक्त एक हुंडई आई 10 कार, विभिन्न कंपनियों के छह मोबाईल बरामद किया है।