दुमका:दो गाँव के लोगों को बीच होली की रात झड़प,बासुकीनाथ पंडा धर्म रक्षणी सभा के अध्यक्ष समेत चार घायल

दुमका।जिले के जरमुंडी थाना के केंदुआटीकर और बासुकीनाथ गांव के लोगों के बीच देर रात जमकर झड़प हुई। जिसमें बासुकीनाथ पंडा धर्म रक्षणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा जरमुंडी थाना के होमगार्ड सरयू यादव सहित चार लोग घायल हो गए।बताया गया कि उग्र लोगों ने जरमुंडी थाना की जीप और धर्मरक्षणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा के गाड़ी को भी तोड़ दिया।बासुकीनाथ और केंदुआटीकर गांव के लोगों के बीच झड़प में बासुकीनाथ के पंडा धर्मरक्षणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा और जरमुंडी थाना में पदस्थापित होमगार्ड और अन्य दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। बीच बचाव करने पहुंची जरमुंडी थाना पुलिस की गाड़ी सहित पंडा धर्मरक्षणी सभा अध्यक्ष की गाड़ी को अलग कर दिया। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान सरजू यादव को काफी चोटें आई हैं। जिसे रेफर कर दिया गया है।मामला सोमवार की देर रात का है। दोनों गांवों में अभी तक आक्रोश कायम है, कभी भी उग्र रूप ले सकता है। पंडा धर्मरक्षणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा और जरमुंडी थाना के होमगार्ड जवान सरयू यादव को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने दुमका रेफर कर दिया है।वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।