पांकी हिंसा:दूसरे दिन बाजार में पसरा सन्नाटा,माहौल पूरी तरह शांत,चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात..

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के पांकी में दो समुदायों में हिंसक झड़प के बाद स्थिति नियंत्रण में है।बुधवार की देर रात एक घर को नुकशान पंहुचाने की कोशिश की गई है, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक तत्परता से इस पर काबू पा लिया गया।इधर पांकी की घटना पर पुलिस मुख्यालय की नजर है और लगातार मोनिटरिंग की जा रही है।पलामू के पूर्व एसपी सह सीनियर आईपीएस इंद्रजीत महथा को हालात को देखते हुए पलामू में तैनात किया गया है। इंद्रजीत महथा पलामू पहुंच गए हैं।वहीं मौके पर पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा,डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत कई टॉप अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे थे।पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है।वहीं पलामू में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ठप कर दी गई है।

आज गुरुवार की शाम 4 तक पलामू में इंटरनेट सेवा ठप रखने का आदेश जारी किया गया है। पुलिस और प्रसाशनिक टीम ने बुधवार की देर रात पूरे पांकी के इलाके में पेट्रोलिंग की है।पुलिस की टीम एक एक इलाके पर नजर बनाए हुए है, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को पांकी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है।शांति समिति की बैठक में विवाद और अन्य बिन्दुओं पर चर्चा किया जाएगा।

इधर पलामू के पांकी की घटना में हुए नुकशान का आकलन किया जा रहा है।जिनकी दुकानें और घर जली है उनसे नुकशान के बारे में पूछा जा रहा है।पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू है।वहीं इस घटना में जख्मी पुलिस कर्मियों की हालात सामान्य है और वे अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं। पांकी के इलाके में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। गुरुवार को बाजार और इलाके के स्कूल भी बंद हैं।हिंसा को देखते हुए पांकी के इलाके में आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।फिलहाल माहौल शांत है।दोनों पक्षो के कुछ बुद्धजीवी लोग अपने अपने लोगों को शान्ति बनाये रखने की अपील किये हैं।मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।