झारखण्ड के चतरा जिले का एक युवक आठ किलो अफीम के साथ पंजाब में गिरफ्तार

राँची।आठ किलो अफीम के साथ झारखण्ड का युवक पंजाब में गिरफ्तार हुआ है। पंजाब की जालंधर पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई करते हुए झारखण्ड के चतरा जिले के गदेर गांव का रहने वाला राम चरण को गिरफ़्तार किया है।पुलिस ने उसके पास से आठ किलो अफीम बरामद किया है।चतरा जिले के तस्कर से सप्लाई लेकर जालंधर पहुंचा था, लेकिन आगे पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखण्ड से नशे की खेप लेकर एक युवक आ रहा है।जिसके बाद पुलिस ने गुरु नानक पुरा के पास रेलवे कालोनी के टी पॉइंट पर नाकाबंदी कर दी।जैसे ही युवक वहां पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।इससे पहले झारखण्ड के ही एक युवक को मकसूदां में भगत सिंह कॉलोनी के पास वाई पॉइंट पर पौने तीन किलो अफीम के साथ पकड़ा था। यह युवक पहले जालंधर में मजदूरी का काम करता था, लेकिन वह झारखण्ड के तस्करों के संपर्क में आ गया और अफीम की सप्लाई जालंधर लाने लगा था।