बारात से घर लौट रहे बाराती की कार दुर्घटनाग्रस्त,तीन लोगों की मौत..

बेगूसराय।बारात ले लौट रहे लोगों की कार पलट गई। इसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि तेज रफ्तार में टर्न लेने के दौरान हादसा हुआ है। 3 लोगों की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। हादसा खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाईवे के पास हुआ।मृतकों में सहायक थाना सिधौल क्षेत्र के विनोद पुर गांव निवासी स्वर्गीय जया पाठक के लगभग 30 वर्षीय पुत्र दीपक पाठक, लोदी डीह विनोद पुर निवासी सुखदेव सिंह के लगभग 30 वर्षीय पुत्र अनु कुमार एवं नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी जेके पांडे का लगभग 45 वर्षीय पुत्र संतोष पांडे शामिल है।सभी लोग पनहांस गांव से बारात में शरीक होने खगड़िया गए थे। जहां से लौटने के दौरान हादसे का शिकार बनकर जान गंवानी पड़ी।

मधुबनी में दो अज्ञात लोगों ने किराना व्यवसाई को मारी गोली, मौत

इधर बिहार के मधुबनी में घर पर बैठे किराना व्यवसाई को दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिया। जिसके बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं, किराना व्यवसाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर पंचायत नवटोली गांव में घटी। बताते चलें कि बुधवार शाम मृतक अपने घर के बरामदे पर बैठा हुआ था। अचानक 2 लोग बात करने के लिए पास में आए और गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर आए और दौड़कर देखा तो किराना व्यवसाई जगन्नाथ साहू उम्र 50 वर्ष की मौत हो गई थी।