#BigBreaking: पाकुड़ पुलिस ने महिला मानव तस्कर जनौति मुर्मू को किया गिरफ्तार, 7 बच्चियों को दिल्ली में बेचने का आरोप

पाकुड़। पाकुड़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पाकुड़ पुलिस ने पाकुड़िया थाना क्षेत्र से जनौति मुर्मू नाम की महिला मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जनौति मुर्मू गरीब परिवार के नौजवान लड़कियों को काम दिलाने का लालच देकर दिल्ली में ले जाकर बेचती थी। आरोपी तस्कर पहले भी मानव तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी है आरोपी

पाकुड़ में पुलिस ने एक महिला तस्कर (मानव तस्कर) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला मानव तस्कर पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी है और उसकी पहचान जनौति मुर्मू के रूप में हुई है। मामले में पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बाघड़ापाड़ा निवासी मैनाखि मरांडी के लिखित शिकायत पर पुलिस ने धारा 370,120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में मैनाखि मरांडी ने आरोप लगाया है कि उसकी सगी बहन सहित कई युवतियों को एक साल पहले जनौति मुर्मू ने बहला-फुसलाकर दिल्ली में ले जाकर बेच दिया।

जनौति ने 7 लड़कियों को दिल्ली में बेच दी

पीड़ित परिवार के द्वारा मामले की शिकायत करते ही पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए महिला तस्कर जनौति मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, महिला मानव तस्कर जनौति मुर्मू गरीब परिवार के नौजवान लड़कियों को काम दिलाने का लालच देकर दिल्ली में ले जाकर बेची देती थी। अभी तक उसने पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र के कुल 7 लड़कियों को दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में ले जाकर बेच दिया है।

पहले भी जेल की हवा खा चुकी है आरोपी

मामले में पुलिस ने बतलाया की महिला मानव तस्कर जनौति मुर्मू तस्करी के आरोप में पूर्व में भी जेल जा चुकी है। जेल से निकलने के बाद फिर से वह मानव तस्करी का काम कर रही थी। आरोपी महिला तस्कर के विरुद्ध शिकायत मिला था जिसके आधार पर इसे गिरफ्तार किया गया है। पाकुरिया थाना एसआई अभिषेक राय ने कहा कि पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस उन सभी सातों लड़कियों की तलाश में जुटी है जिसको महिला ने दिल्ली ले जाकर बेचा है।