दुबई से चला ऑपरेशन राँची: RSS मुख्यालय पर पेट्रोल बम अटैक, ISI कनेक्शन से हड़कंप….

 

राँची। झारखण्ड की राजधानी राँची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांतीय कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में बेहद चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इस हमले की साजिश भारत में नहीं, बल्कि दुबई में रची गई थी। मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों के तार कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और संदिग्ध आतंकी नेटवर्क TTH से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।जिसे गिरफ्तार किया गया उसका नाम सैफ,अमन अंसारी, सायन खान बताया जा रहा है।जिसमें सैफ के हाफ एनकाउंटर किया गया है।

कोतवाली थाना के बाथरूम का खिड़की तोड़ भागा था एक आरोपी

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक दुबई में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात कथित हैंडलर्स राना हुसैन उर्फ राना जी और शाहबाज आलम उर्फ भट्टी से हुई। दावा किया जा रहा है कि यहीं उसे RSS कार्यालय को निशाना बनाने का टास्क दिया गया और फिर भारत भेजा गया।

पेट्रोल बम फेंकने वाला आरोपी

सूत्रों के अनुसार,पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने राँची के स्थानीय बाजार से कांच की बोतलें, पेट्रोल और अन्य सामग्री खरीदकर खुद पेट्रोल बम तैयार किया। इसके बाद निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर हमला कर फरार हो गए।

एक आरोपी सैफ के हाफ एनकाउंटर

पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मो.सैफ को गोली लगने से घायल हो गया। मांडर क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद मौके पर एसएसपी राकेश रंजन सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की निगरानी की।

ISI फंडिंग और स्लीपर सेल की जांच

सूत्रों के अनुसार ,पुलिस आरोपियों के मोबाइल, सोशल मीडिया चैट, बैंक खातों और विदेशी लेन-देन की गहन जांच कर रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस हमले के पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि गिरफ्तार तीन आरोपी केवल मोहरे हैं और जल्द ही कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय और राज्य एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी चल रही है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह केवल तीन मोहरों की गिरफ्तारी है, जबकि इसके पीछे स्लीपर सेल्स या एक बड़ा स्थानीय नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। पुलिस और सुरक्षा बल मामले के मुख्य मास्टरमाइंड और उन्हें पनाह देने वाले अन्य सहयोगियों तक पहुंचने के लिए लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि आने वाले दिनों में पूछताछ के बाद कई और चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।राँची पुलिस के साथ साथ एनआईए की टीम ने भी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।सम्भवतःआने वाले दिनों में बड़ा खुलासा हो सकता है।वहीं कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें-

 

हाजत से भागा पेट्रोल बम कांड का एक आरोपी, पुलिस ने किया हॉफ एनकाउंटर… राँची से भागकर चान्हो पहुँच गया था…

इसे भी पढ़े-

आरएसएस मुख्यालय पर पेट्रोल बम हमला:राँची पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 घंटे में साजिश बेनकाब…तीन गिरफ्तार..

error: Content is protected !!