दुमका:भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पहल पर,पीड़ित आदिवासी युवती के परिजनों को भाजपा ने सौंपा 28 लाख रुपए का चेक…

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले में आदिवासी बेटी के परिजनों से आज बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी,सांसद निशिकांत दुबे, सुनील सोरेन ,पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने मुलाकात की जिसे समुदाय विशेष के युवक द्वारा बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।श्री प्रकाश ने बताया की पार्टी के द्वारा परिजनों को 28लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा दलित,वंचित की सेवा केलिए तत्पर एवम संघर्ष करने वाली पार्टी है।कहा कि राज्य सरकार में आज महिला उत्पीडन,बलात्कार एवम हत्या का रिकॉर्ड दर्ज हो रहा। हेमंत सरकार तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में मौन साधे बैठी है।

सहायता राशि उपलब्ध कराने में सांसद निशिकांत दुबे की भूमिका महत्वपूर्ण रही।परिजनों से मिलने वालों में नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी,सांसद निशिकांत दुबे,सुनील सोरेन,पूर्व मंत्री लुईस मरांडी,विधायक रणधीर सिंह भी उपस्थित रहे।