उड़ीसा के स्वास्थ्य मंत्री को मारी गोली,इलाज के दौरान मौत हो गई,हमलावर पुलिस की वर्दी में था..

झारसुगुड़ा।ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें गोली मार दी। इसके बाद नब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, नब दास के सीने पर गोली लगी है।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नब दास पर गोली उनकी सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपाल दास ने ही चलाईं। स्वास्थ्य मंत्री पर पांच गोली दागी गईं। बताया जा रहा है कि नब दास के गाड़ी से उतरते ही उन पर गोली चलाई गई। प्राथमिक छानबीन शुरू हो गई है। वहीं, आरोपी एएसआई गोपाल दास को फरार बताया जा रहा है।

इधर नब दास को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच मंत्री नब दास को भुवनेश्वर एयरलिफ्ट करने की तैयारी है। स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दे दी गई है। नब दास बीजद के एक वरिष्ठ नेता हैं। हाल ही में शनि मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश चढ़ाने के बाद वह चर्चा में आए थे।

वहीं हमले के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा, क्राइम ब्रांच को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।
घटना झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में हुई। स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारने वाले हमलावर पुलिस की वर्दी पहनकर आए थे। एक शख्स ने उन्हें गोली मारी और भाग निकला। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास एक पुलिसकर्मी ने उन्हें गोली मारी थी।

बताया जा रहा है कि मंत्री को उस समय करीब से गोली मारी गई जब वह ब्रजराजनगर नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दो नए कार्यालय भवनों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। वह जैसे ही अपनी कार से बाहर निकले पास में पुलिस की वर्दी में खड़े शख्स ने उन्हें गोली मारनी शुरू कर दी है।स्वास्थ्य मंत्री को सीने से गन सटाकर गोली मारी गई है, जिससे गोलियां सीने से आर-पार हो गई हैं। गोली मारते ही वह मौके पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। हमले को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री के साथ उन्हें राज्य सरकार की मिली सुरक्षा है। ऐसे में हमलावरों को इतना करीब आकर स्वास्थ्य मंत्री को गोलियां मारना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।