राँची पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात सुपारी किलर सूरज, भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या और सीमेंट कारोबारी को भी मारी थी गोली…

 

राँची।आखिरकार राँची पुलिस ने कई महीनों की तलाशी के बाद कुख्यात सुपारी किलर अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज को कोलकाता से गिरफ्तार कर ही लिया है इस गिरफ्तारी से न सिर्फ भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी पकड़ा गया है, बल्कि एक अन्य बड़े हमले का भी खुलासा हुआ है।वहीं आने वाले दिनों में कुछ बड़ी वारदात होने से रोक दिया है।राँची पुलिस की विशेष टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज को गिरफ्तार किया है। कुख्यात अपराधी सूरज पुलिस की नजरों से बचने के लिए लगातार शहर बदल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पता चला कि 15 अक्टूबर 2025 को राँची के कटहल मोड़ के पास दिनदहाड़े सीमेंट और छड़ के कारोबारी राधेश्याम साहू पर गोलीबारी का मुख्य शूटर भी यही सूरज था। हमले में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए थे।इस मामले में 20 लाख रुपये की सुपारी मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने पहले इस कांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य शूटर सूरज फरार था। उसके लिए एसएसपी राकेश रंजन ने एसआईटी गठित की गई थी।

बता दें 26 मार्च 2025 को कांके थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास होटल में बैठे भाजपा नेता अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पहले ही संदीप, अमन, रोहित वर्मा समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसपी गौरव गोस्वामी के अनुसार, जमीन कारोबारी देवव्रत सहदेव ने अनिल टाइगर से जमीन को लेकर विवाद के चलते अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज को पांच लाख की सुपारी दी थी।देवव्रत ने कोलकाता में बैठकर इस हत्या की साजिश रची। पैसे ट्रांसफर करने के अलावा जमीन बेचने के बाद मुनाफे में हिस्सेदारी का भी लालच दिया गया था।

राँची पुलिस अब दोनों मामलों में सूरज से विस्तृत पूछताछ कर आगे की साजिशों का पता लगाने में जुटी है इस गिरफ्तारी को राँची पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

error: Content is protected !!