झारखण्ड के कोल्हान जंगल से फरार नक्सली देवेन हांसदा गिरिडीह में पुलिस के हत्थे चढ़ा,नक्सली से पूछताछ जारी है…

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले से भाकपा माओवादी नक्सली देवेन हांसदा गिरफ्तार हुआ है।मिली जानकारी के मुताबिक,पुलिस की बढ़ती दबिश से परेशान होकर नक्सली देवेन हांसदा कोल्हान जंगल से फरार हो गया था।जिसके बाद से पुलिस की टीम उसके पीछे लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिस की टीम ने उसे गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया है।गिरिडीह में उससे गुप्त स्थानों पर रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

बता दें कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा,अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। जिसे लेकर जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातू, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।इसी अभियान के बाद देवेन हांसदा भागकर गिरिडीह जिले में छुपा था।