मुम्बई वाला प्यार:प्रेमिका गर्भवती हुई तो प्रेमी मुम्बई से भागा धनबाद,अब 8 महीने की गर्भवती के साथ मारपीट….

धनबाद।अफसाना नामक की युवती अपने गांव से मुंबई सपनों की नगरी,अपना सपना पूरा करने पहुंची थी।वहीं धनबाद के आरिफ अंसारी भी रोजगार की तालाश में मुम्बई पहुंचे। अफसाना और आरिफ की मुलाकात हुई दोनों के बीच प्यार हुआ। अफसाना जब गर्भवती हो गयी तो आऱिफ मुंबई में उसे अकेला छोड़कर भागकर धनबाद आ गया। अफसाना ने किसी तरफ धनबाद में उसके परिजनों से संपर्क किया। पूरी कहानी बताई। परिजनों ने उसे धनबाद बुलाया। निकाह हुआ अब अफसाना थाने पहुंची है। आरोप है कि निकाह के बाद परिवार वाले प्रताड़ित कर रही है जबकि वह 8 महीने की गर्भवती है। धनबाद सिजुआ निवासी आरिफ अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अफसाना 5 महीने पहले धनबाद पहुंची थी। प्रेमी आरिफ के परिजनों ने लड़की को समझाया और निकाह कर दिया। शौहर आरिफ के साथ सिजुआ स्थित ससुराल में रहने लगी। अफसाना ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नहीं था। निकाह के बाद से ही उसकी सास और पति उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। वह 8 माह की गर्भवती है।अफसाना ने बताया कि कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा गया। पति और सास ने मिलकर उसका गला दबा कर जान मारने की भी कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर धनबाद महिला थाना में पहुंची है। जहां उसने अपने पति आरिफ अंसारी और सास गुड़िया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।